Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

औचक निरीक्षण में सीडीपीओ को कई आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद





आलोक बर्नवाल 
 संतकबीरनगर।बेलहरकलां ब्लॉक के अनेको ग्रामपंचायतों के आंगनबाडी केंद्रों का सीडीपीओ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे सीडीपीओ अनुज कुमार द्वारा अनेको आंगनबाड़ी केंद्र जाँच में बंद पाए गए।



 सीडीपीओ की जांच में कई केंद्र बंद पाए जाने के बाद उनके केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीपीओ को बेलहर के लोहरौली ठकुराई के केंद्र, भरवलिया बाबू आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। जबकि कुसुरूकला आंगनबाड़ी केंद्र खुला पाया गया। लेकिन केंद्र पर कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका दोनों केंद्र पर मौजूद नहीं थी। 




वहीं पकड़ी आराजी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद मिली जबकि सहायिका सुभलावती देवी अनुपस्थित पाई गई। मिश्रौलिया व रमवापुर केंद्र पर आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित नही मिली। वही पर  आंगनबाड़ी केंद्र हटवा खुला मिला तथा सभी कर्मी मौजूद रहे। जांच के उपरांत बंद व अनुपस्तिथ कर्मी व सभी केंद्रों के प्रभारी के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे