आलोक बर्नवाल
प्रदेश में पुलिस विभाग ने जब से डिजिटली स्वरूप को अपनाया गया है। तब से पुलिस के साथ ही जनता को काफी सहूलियत हो गई है। इसीकड़ी में संतकबीरनगर पुलिस ने भी प्रदेश में अपने कार्यो के उचित निष्पादन से विशेष स्थान प्राप्त किया है।
बताते चले कि एसपी आकाश तोमर के कुशल निर्देशन मे जनपद संतकबीरनगर को यूपी-100 व आईजीआरएस मे लगातार प्रथम स्थान मिलने के पश्चात एक बार पुनः जनपद संतकबीरनगर को विवेचना के डिजिटलीकरण मे प्रदेश स्तर पर टाप 05 मे शामिल किया गया है। विदित हो कि श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश पुलिस को हाईटेक बनाने हेतु यूपी-काप एप की शुरुआत की गयी थी।
जिसके द्वारा जनता को आऩलाइन सुविधाए प्रदान किया गया जो मुख्य रूप से अज्ञात के विरुद्ध एफ0आई0आर0, खोये हुये वस्तुओ के सम्बन्ध मे गुमशुदगी, किरायेदारो का सत्यापन, चरित्र सत्यापन इत्यादि की व्यवस्था दी गयी है। इसी क्रम में जनपद संतकबीरनगर मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विवेचकों के लिए आऩलाइन विवेचना की व्यवस्था शुरु किया गया जिससे कि गुणवत्ता परख व निष्पक्ष विवेचना को पूर्ण किया जा सके। जिस बाबत संतकबीरनगर जनपद को प्रदेश के टॉप 5 में शामिल किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ