आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रधान लिपिक कार्यालय,आंकिक शाखा,गोपनीय कार्यालय एवं वाचक कार्यालय के कार्यों की समीक्षा किया गया। जिसमें प्रधान लिपिक,आंकिक, स्टेनो,वाचक के साथ ही सभी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रधान लिपिक शाखा मे निलम्बन प्रारम्भिक जांच व कर्मचारियों के गैर हाजिर हो जाने पर उनके विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही एंव दण्ड की समीक्षा के साथ साथ कर्मचारियों के चरित्र पंजिकाओं में दण्ड एंव पुरस्कार के अंकन का मिलान किया गया।
साथ ही जो कर्मचारी सेवा निवृत हुए है उनके पेंशन प्रकरण तथा जिन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई है उनके परिजनों के सेवायोजन एंव पेंशन तथा कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति, बीमा तथा भवनों के ऩिर्माण के गुणवत्ता एंव समयबद्ध निर्माण की भी समीक्षा किया गया और इसके कमियों को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया गया। आंकिक शाखा में पेंशन बीमा वेतन जीपीएफ के भुगतान के साथ साथ उनके अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण किया गया।
रिटायर कर्मचारियों को मिलने वाले धनराशि के शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए। गोपनीय कार्यालय मे उच्चाधिकारियों व आयोगों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं वाचक को हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एंव अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करवाने की कार्यवाही के ऩिर्देश दिए गए। साथ ही साथ सभी अपराध आकड़ों के आनलाइन समीक्षा करने के निर्देश को दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ