Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी 9वीं वाहिनी द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी मुख्यालय सहित समस्त सीमा चौकियों पर शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर एवं इसके अधीनस्थ सभी 13 सीमा चौकियों में मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमांडेंट 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों में अधिकारियों एवं जवानों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 1000  विभिन्न प्रकार के फलदार एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा आमजन में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जवानों ने “एक वृक्ष – एक जीवन” का संदेश देते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प भी लिया। कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल 09 वीं वाहिनी द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, जिसके माध्यम से बल समाज एवं राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे