Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विश्व पर्यावरण दिवस पर संदीक्षा सदस्यों ने किया बृक्षारोपण

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संदीक्षा सदस्यों द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संदीप का सदस्यों ने वृद्धा आश्रम का भ्रमण करके वृद्ध जनों से वार्तालाप किया ।
05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर के संदीक्षा सदस्यों द्वारा सुधा पाण्डेय, संदीक्षा अध्यक्षा, 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर की उपस्थिति में वाहिनी मुख्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संदीक्षा सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। संदीक्षा सदस्यों एवं वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित वरिष्ट नागरिक आश्रय गृह, भरसहिया, विकास खंड हरैया सतघरवा, जनपद बलरामपुर का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की । साथ ही संदीक्षा सदस्यों द्वारा वृद्धा आश्रम में स्वैच्छिक दान प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया गया ।कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सेवा, सहयोग एवं सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे