Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एनसीसी 51 वीं यूपी बटालियन के कैडेटों ने किया वृक्षारोपण

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 51 वीं यू पी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एम एल के पी जी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों द्वारा महाविद्यालय के स्वर्णजयंती छात्रावास व प्राचार्य कक्ष के आस पास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेटों ने वृक्षारोपण के साथ साथ उसके सरंक्षण का भी संकल्प लिया।

5 जून को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन में  एनसीसी कैडेटों द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह , सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा व एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने पौध रोपित करके किया। मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि  वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं, जलवायु को नियंत्रित करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और वर्षा लाने में सहायक होते हैं। प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने कहा कि  पेड़ छाया प्रदान करते हैं और वाष्पोत्सर्जन के माध्यम से स्थानीय तापमान को कम करते हैं, जिससे ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव कम होता है। एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने कहा कि एक पेड़  दस पुत्रों के समान होते हैं। जिस प्रकार एक जिम्मेदार पुत्र अपने माता-पिता की बुढ़ापे में रक्षा और सेवा करता है और परिवार को पोषित करता है, ठीक उसी प्रकार एक पेड़ जीवनभर बिना किसी स्वार्थ के हमें आक्सीजन, फल, फूल, छाया और लकड़ी देता है। इस दौरान जामुन ,पीपल व पाकड़ के लगभग एक दर्जन पौध रोपित किये गए। साथ ही एक एक रोपित पौध को कैडेटों ने गोद लेते हुए उसके संरक्षण का भी सांकल लिया। इस अवसर पर सीनियर कैडेट वीरेन्द्र कुमार, कैडेट दीपक शुक्ल, अमन त्रिपाठी, अनुराग श्रीवास्तव, बलिराम विश्वकर्मा, शिवनाथ,दिव्यांशी, प्राची शुक्ला व वैभव त्रिपाठी सहित कई कैडेट्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे