रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।आपको विकास कार्य देखना है तो चले आइए लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज का विधानसभाक्षेत्र तरबगंज में जहाँ तरबगंज थाने के मेनगेट के बगल से बनी सड़क जो माझाक्षेत्र अमदही बन्धा पर जाकर मिलती है।और लगभग 10से बीस हजार लोग रोज इसी सड़क से सफर करते है।जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से बीते बर्ष 2015में बनी थी जो एक बर्ष भी नही चल सकी और जगह जगह सड़क टूट गयी।जिस पर किसी भी माननीये सांसद मंत्री या अधिकारी का ध्यान नही गया।
जिसका खामियाजा ये हुआ की सड़क टूटते टूटते बड़े बड़े गडढ़ो में तबदील हो गयी जिस पर कयी लोग असमय सड़क दुर्घटना में काल के गाल में समा चुके है।या अपाहिज होकर पूरी जिन्दगी जीने को मजबूर है लेकिन फिर भी जिम्मेदार की तरफ से कोई संतोष जनक जबाब नही मिल पारहा है।अगर आपने गलती से इस सड़क से चलने की कोसिस की और ध्यान नही दिया तो राष्ते में गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो जायेगी।और आप चोटिल हो जायेगे।देखने से सड़क लग ही नही रही है।
सबसे बड़ी बात है की तरबगंज विधानसभा के विधायक सत्तापक्ष से ही रहे है।और माननीये सांसद महोदय कैसरगंज लोकसभा का दो बार प्रतिनिधुत्व कर चुके है और तिसरी बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे है।लेकिन इस सड़क के बारे में बोलने से कन्नी काटते नजर आते है।
वही क्षेत्र के लोगो का कहना है।कि मोदी सरकार कहती है की चौकीदार जागरहा है।किसी की हिम्मत नही है की चोरी कर सके।फिर भी चोरी हो गयी और सारा का सारा पैसा खाकर फरार हो गये ठेकेदार।भष्टाचार का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है।जो सड़क होनी चाहिए वहाँ बड़े बड़े गडढे दिखाई पड़ रहे है।जबकि तरबगंज विधानसभा के एक तिहाई लोग इसी सड़क से आते जाते है।और बाढक्षेत्र होने के कारण सभी जिम्मेदार अधिकारी भी इसी राष्ते से निकलते है लेकिन इस सड़क से किसी का कोई वास्ता नही है।
ये कोई नयी बात नही है।ये है तरबगंज विधानसभा जो जो डिक्सिर विधानसभा को खत्म करके बनाया गया है।जहाँ भष्टाचार चरम पर है।खुलेआम लूटखसोट जारी है।
और तो और भष्टाचार पर लगाम लगाने वाले ही चढ़ जाते है भष्टाचार की भेट तो लगाम लगायेगा कौंन।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ