Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएम का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस





अखिलेश्वर तिवारी/अंकुर गर्ग 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिले के तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के पाटन गांव में स्थित ऎतिहासिक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में लगे राजकीय मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओ का जायजा लेने के लिये आज देवीपाटन आने वाले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली ।

  

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार , देवी पाटन मंदिर के संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से तुलसीपुर आकर रात्रि विश्राम कर मेले की सुरक्षा व श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने सायंकाल आने वाले थे लेकिन चुनावी कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण हुई देरी से सीएम का कार्यक्रम रद्द हो गया l



 सीएम के आगमन की तैयारियां पूरी करने के बाद उनके कार्यक्रम रद्द होने से हलकान प्रशासन ने फिलहाल राहत की सांस ली l योगी जी मंदिर में विद्यमान माँ पाटेश्वरी की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित माँ सम्मय माता के दर्शन कर रात्रि विश्राम करने वाले थे l इसके पूर्व बुधवार को भी सीएम के आगमन की चर्चा जोरों पर थी लेकिन दोनों दिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम रद्द होने से भले ही प्रशासन को तनिक चैन मिला हो लेकिन मंदिर में देश विदेश से आये उनके नाथ सम्प्रदाय के अनुयायियों के चेहरे पर मायूसी छा गयी l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे