अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बौद्ध परिपथ पर आज उस समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब दो ट्राली आपस में टकरा गई । यात्रियों से खचाखच भरी ट्रैक्टर ट्राली तुलसीपुर के देवी पाटन में मुंडन कराने जा रही थी जिसमें कई दर्जन लोग सवार थे ।
ट्राली में महिलाएं पुरुष तथा बच्चे भी सवार थे । यात्रियों से भरी ट्राली में पीछे से एक दूसरे ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार ठोकर मारी जिससे वह अनियंत्रित होकर बौद्ध परिपथ के नीचे गहरे खाई में चली गई । इस घटना में ट्राली के नीचे दबकर एक महिला सहित 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है ।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कराया । पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया की ट्राली के नीचे दबने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हुई है । लगभग 8 लोग घायल हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु पहुंचा दिया गया है । अन्य लोगों को मामूली चोटे आई थी ।
दुर्घटना बौद्ध परिपथ पर भैंसाहवा डीजे के पास उस समय हुई जब पीछे से एक ट्रैक्टर डीह ने यात्रियों को लेकर जा रही है एक ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर के कारण यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर कर पलट गई ।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम तथा स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को ट्राली के नीचे से बाहर निकाला तथा घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया । यह सभी लोग थाना धानेपुर गोंडा के साहिबगंज निवासी शिव कुमार की लड़की का मुंडन कराने देवी पाटन जा रहे थे । ट्राली में उनके आसपास तथा रिश्तेदार के लोग सवार थे जिसमें कई लोग बलरामपुर जिले के निवासी थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ