Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हथियागढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान(स्वीप कार्यक्रम) की बैठक संपन्न





दुर्गा सिंह पटेल/संजय यादव
बभनजोत गोण्डा ।लोकसभा सामान्य निर्वाचन‘-2019 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान 23 मार्च से चलाया जा रहा है,
जिसमें प्रशासन द्वारा विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम, रैलियां, जनसंपर्क, नुक्कड़ नाटक, स्टीकर, पोस्टर, बैनर आदि के द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कि समीक्षा लेखपाल व कानूनगो के द्वारा बभनजोत ब्लाक के न्याय पंचायत हथियागढ़ में की गई।


खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि आज स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु किया गया न्याय पंचायत स्तर पर न्याय पंचायत के संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की गई वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस बात पर जोर दिया गया कि  आगामी 6 मई को मतदान  कर अपने मतों का प्रयोग करते हुए शत प्रतिशत मतदान में  सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हम सब संकल्प लें तथा आम जनमानस को जागरूक  करें


 बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा, कानूनगो  मोहम्मद हनीफ लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ,बनवारी लाल,का0शिव कुमार नायक, सफाई कर्मचारी रामप्रताप मौर्य, सुरेश कुमार ,राम सजीवन, रामशंकर, महेश कुमार ,ग्राम प्रधान पप्पू सिंह ,रामअभिलाख बर्मा ,ओंकार तिवारी , पवन कुमार गुप्ता, रणजीत कुमार, जिवजारी देवी ,सुधा,जितेंद्र कुमार आदि अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे