राम गोपाल चौहान
मनकापुर गोंडा :भारत लोकतांत्रिक देश है यहां पर चुनाव होता है इसमें क्षेत्र के प्रतिनिधि चुने जाते है, और फिर यहीं लोग तय करते है मेरा देश कैसे होगा। अगर सियासत की चाभी गलत हाथों में चली जाए तो जनता के साथ साथ धरती से लेकर आसमान और पेड़ से लेकर नदियां रोती है।
और यह चाभी गलत हाथ मे न चली जाए इसकी जिम्मेदारी देश मे मोदी और गोंडा में कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने उठायी है क्योंकि इस देश पर ऐसे लोगों की नजर है जो देश को बदहाल, गुलाम और कंगाल बनाना चाहते है। ऐसी ताकतों को रोकने के लिए राजा भैया ने जनता को उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
आज गोंडा लोकसभा प्रत्याशी के रूप में राजा भैया अपने समर्थकों के साथ गौरा विधानसभा के क्षेत्रों में कार्यक्रम में संबोधित किया।
वीडियो
राजा भैया के कार्यक्रम बनगांव, बस्तीखास, हबीबनागर, सीतारामपुर ग्रंट, बुधनी बाजार, सीताराम नगर चौराहा, सबना चौराहा, अल्ली नगर चौराहा में रहा। राजा भैया के साथ गौरा विधायक प्रभात वर्मा, प्रमुख अजय तिवारी, पूर्व प्रमुख मनकापुर यूपी सिंह, श्रवण शुक्ला सहित अन्य गणमान्य ने उपस्थिति दर्ज कराई।
राजा भैया ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब को मिल के मोदी जी को जिताना है क्योंकि 70 साल में उन्ही ने गरीबों, किसानों, जवानों, महिलाओं और बच्चों के लिए काम किया है, इससे पहले तो परिवारवाद की जन्मदाता कांग्रेस, खुद को दलितों की बेटी बताने वाली मायावती, किसान पुत्र बताने वाले मुलायम ने देश और प्रदेश को खोखला कर दिया। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोगों को धमका रहे है चुनाव के बाद में इनके और उनके जुल्मी कार्यकर्ताओं के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा बाहर ले आऊंगा और सजा दिलाऊंगा। राजा भैया ने कहा मोदी जी के दिमाग मे बहुत सी ऐसी योजनाएं है जो हमारा भविष्य सुधार देंगी हमारे बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी। आज गांव में सबसे अच्छी इमारत दिखती है तो वो प्राथमिक विद्यालय है, किसान खुशहाल होगा देश मालामाल होगा। राजा भैया ने कहा हमारे यहां लालटेन के शेयर पढ़ने वाले बच्चों की आंखे खराब हो जाती थी लेकिन अब सब जगह बिजली लगवाई गयी है। मोदी जी ने हम लोगों को अपने ही देश में खोया हुआ सम्मान वापस दिलाया है।
विधायक प्रभात वर्मा ने मोदी और योगी जी की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा, उनके द्वारा क्षेत्र में दी गयी योजनाओं को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है जिसमे फॉरलेन हाईवे भी शामिल है, भाजपा सरकार में हमारे प्राइमरी स्कूल को इंग्लिश मीडियम बनाया गया, सरकारी अस्पताल बनवाये गए, बेटियों की शादी के लिए 51 हज़ार वाली योजना मुख्य रही। सीएम योगी द्वारा छपिया में स्थित स्वामी नारायण मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित किया उसके लिए सड़क बनवाई, मंदिर से लेकर लखनऊ तक स्पेशल बस भी चलवाई है, प्रभात वर्मा ने लोगों से भाजपा को वोट देकर कमल खिलाने और देश बचाने की अपील की।
पूर्व प्रमुख मनकापुर यूपी सिंह ने देश का गौरव बढ़ाने के लिए मोदी जी को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए हम आर्थिक आधार पर पूरे दुनिया मे 6वें स्थान पर पहुँ गए है, शक्तिशाली देशों की सूची में हम चौथे स्थान पर पहुंच गए है। और हमे इसे बनाये रखने के लिए हमे फिर मोदी सरकार चाहिए।
गौरा विधानसभा के प्रभारी श्रवण शुक्ला ने कहा कि मोदी जी ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और हम लोगों को 6 मई को देश विरोधी शक्तियों पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी है।
कार्यक्रमों में रामू यादव, कौशल किशोर वर्मा, फूलचंद्र, जयचंद्र मौर्या, राम चन्द्र मौर्या, राजेश गुप्ता,अनोज मिश्रा,मनोज पासवान प्रधान, दिनेश कुमार ओझा, झींकन मौर्या, मनीराम मौर्या, राम किशोर यादव, राजेश गुप्ता, राजेश प्रजापति , आशीष पंडित, बसंत गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राजू वर्मा, राकेश, रिजवान, राम अभिलाख वर्मा, जगराम वर्मा, अम्बिका प्रसाद, रामबरन वर्मा, संदीप वर्मा, विजय वर्मा, रामदेव, घनश्याम, कलपु गुप्ता, राम इंद्र गुप्ता, मिठाई लाल यादव, पप्पू यादव, आशीष पांडेय, अखलाक हुसैन खान, राम सुरेश, रवि कुमार वर्मा सहित हज़ारो कार्यकर्ता हर जगह पर मजूद रहे, मोदी की योजनाओं को लेकर बच्चों और महिलाओं में भी बढ़ा उत्साह दिखा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ