Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोकप्रिय प्रधान सुहैल रहमानी ने दर्जनों ग्रामीणो में किया मच्छरदानी का वितरण




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड स्थित ग्रामपंचायत लोहरसन के लोकप्रिय प्रधान सुहैल अहमद रहमानी द्वारा आये दिन गरीब जनता को अपने स्तर के साथ ही शासन स्तर से मदद प्रदान किया जाता है। इनके द्वारा गरीब, असहाय आदि के लिए सदैव तत्पर रहते है। प्रधान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीबो एवं असहायों में मच्छरो से बचाव हेतू सैकड़ो ग्रामीणो को मच्छरदानी का वितरण किया गया। मच्छरदानी के प्रयोग से भीषण गर्मी में मच्छरों से गरीब जनता को बचाव होता है। 


आज रविवार को  लोकप्रिय ग्रामप्रधान द्वारा घर घर जाकर गरीब, असहाय, वृद्घो को देकर मच्छरजनित रोग से बचाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे किसी भी गरीब को गर्मी में परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर ग्रामप्रधान सुहैल अहमद रहमानी द्वारा कहा गया कि एक जनप्रतिनिधि ही नही सभी को बचाने में गरीबो की सहायता करनी चाहिए। किसी भी गरीब को मदद करना सबसे पुण्य का कार्य है। इस भीषण गर्मी में प्रत्येक जनप्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र में गरीबों व असहायों की सहायता करना ही पुनीत कार्य है।


 इस तरह से आज रविवार को ग्रामसभा में प्रधान द्वारा अपने घर पर मच्छरदानी का वितरण करने के साथ ही अनेको घरो पर जाकर गरीबो में वितरण किया गया। जिससे ग्रामप्रधान के ऐसे पुनीत कार्य से एक जनप्रतिनिधि के छवि को प्रदर्शित करती है। आज के मच्छरदानी पाने वाले लोगो मे मुबारक, बदरुददोजा, नूरे आलम, अब्दुल खालिक, माधुरी, खेतना, सावित्री, सुभाष आदि ग्रामीण शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे