Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टिकट पाने के बाद पूर्व सांसद का जनपद आगमन व नामांकन आज







नामांकन से पूर्व सांसद का समर्थक स्वागत के लिये उत्सुक
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। काफी जद्दोजहद और उहापोह के बाद आखिरकार लोकप्रिय पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव को कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद विरोधियों के दिल की धड़कन बढ़ चुकी है। बिते कई दिनों से कांग्रेस पार्टी के घोषित टिकट को काटकर लोकप्रिय पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव पर भरोसा जताया है। पूर्व में जनता के भरोसे पर दो बार खरे उतर कर संतकबीरनगर जनपद के नाम को आगे बढ़ाया है। अपने सांसदी के कार्यकाल में पूर्व सांसद ने हर गरीब, असहाय को सेवा देने में तत्पर रहे है।



 चाहे वह किसी भी जाति, धर्म का रहा हो लेकिन पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव ने दिल खोलकर उसके मदद के लिए तत्पर रहे है। इनके टिकट पाने के बाद जनपद आगमन आज सोमवार को होगा जिसमें आज सोमवार को कांटे में सैकड़ों समर्थक के द्वारा स्वागत भी किया जाएगा। जिसके बाद पूर्व सांसद द्वारा कलेक्टरेट पहुँचकर नामांकन पत्र भी दाखिल किया जाएगा। जिससे इनके लोकप्रियता की पैमाना को प्रदर्शित करता है।


 पूर्व में लोकप्रिय सांसद भालचन्द्र यादव द्वारा अपने कार्यकाल में जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में विकास को गति दिया था। जिससे पूर्व सांसद के आ जाने से सभी पार्टियों के अंदर अब खलबली मच गई है। सांसद, विधायक जुताकाण्ड से शर्मसार संतकबीरनगर में पुनः इसकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने हेतू पूर्व सांसद कांग्रेस का टिकट लाकर जीतकर जनपद के विकास को बढ़ाएंगे। पिछली बार 2014 में मोदी की आंधी  में हुई लोकसभा में भी लोकप्रिय पूर्व सांसद भालचन्द्र तीसरे स्थान पर रहे। जिससे इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगता है। 


आज संतकबीरनगर सीट की लड़ाई जहां पर दो पक्षो में दिखाई देती रही है वही अब लोकप्रिय पूर्व सांसद के आ जाने से त्रिकोणीय हो गई है। अब लोकसभा 62 की लड़ाई पूरी तरह से रोचक हो गई है। अब मतदाताओं के मन में भी इस सीट को लेकर पूरी तरह से रोचक हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे