राकेश गिरी
गोरखपुर। हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दूस्थान निर्माण दल के प्रत्याशी सुनील सिंह ने अपने समर्थको के साथ लोक सभा क्षेत्र के गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा में खोराबार के सिक्टोर बाजार मोतीराम अड्डा तथा आस पास के गावो में व्यापक जनसम्पर्क के दौरान राष्ट्रीय संदर्भो से लेकर स्थानीय मुद्दों पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी बाते रखते हुए अपने पक्ष में वोट कि अपील की.
भ्रमण के उपरांत महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओ कि एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता हिन्दू युवा वाहिनी भारत के गोरखपुर महानगर अध्यक्ष ऋषभ ओझा ने कि. मुख्य वक्ता के रूप में सासंद प्रत्यासी सुनील सिंह ने कहा कि यदि मै भारत कि संसद के लिए चुन कर जाता हु तो संसद का प्रथम सत्र राम मंदिर निर्माण सामान नागरिक संघिता गो हत्या निषेध धारा 370 कि समाप्ति जैसे मुद्दों पर बहस पर जायेगा. उन्होंने कहा कि मै प्रतिज्ञा करता हु कि यदि मै चुना जाता हु तो इन सभी मुद्दों पर प्राइवेट मेम्बर बिल लाऊंगा.
बैठक को संबोधित करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रिय संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने कहा कि आज हमारा संघर्ष न्याय और अन्याय के बीच है विश्वास और और विश्वासघाट के बीच है हिंदुत्व और जुम्लेबजो के बीच है. गोरखपुर और बाहरी के बीच है.
गोरखपुर का प्रत्येक मतदाता इन बिन्दुओं पर विचार कर रहा है. बैठक का आभार ज्ञापन राष्ट्रिय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया. बैठक में प्रमुख रूप से हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय आई टी प्रभारी सुशील शुक्ल प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश सिंह प्रभारी विशाल तिवारी जिला अध्यक्ष चन्दन विश्वकर्मा महानगर मंत्री अक्षय त्यागी कमलेश कश्यप ऋषिकेश सिंह अनुपम श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव राना सिंह सुरेन्द्र प्रजापति अमित सिंह अभिनंदन तिवारी अशोक यादव रतन द्विवेदी समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता सम्मिलित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ