अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। लोकसभा चुनाव 2019 को संपन्न कराने के लिए चुनाव कार्य में लगे विभिन्न कार्मिकों तथा सुरक्षा के लिए बाहर से बुलाये गये सुरक्षा कंपनियों के कर्मचारियों को ठहरने के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों का अधिग्रहण किया गया है जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक जारी रहेगा ।
चुनाव कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के प्रयोगार्थ बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीनी मिल भगवतीगंज एवं ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा चैराहा तथा बी0पी0एस0 इण्टर कालेज, रेहरा बाजार के परिसर एवं उनके समस्त कमरों को पुलिस फोर्स व पीएसी फोर्स के ठहरने के प्रयोजन हेतु तत्काल प्रभाव से निर्वाचन समाप्ति तक के लिए अधिग्रहीत किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबन्धित को निर्देशित करते हुये कहा कि पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर की मांग पर उन्हें तत्काल उपलब्ध करा दिया जाये ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ