Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

6 तथा 12 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश





अखिलेश्वर तिवारी
 6 तथा 12 मई को मतदान के दौरान सभी दुकान तथा प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
बलरामपुर ।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को शांतिपूर्ण, सकुशल, निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जनपद बलरामपुर के सभी विभागों के अलावा  समस्त वाणिज्य प्रतिष्ठानों दुकानों में 6 तथा 12 मई को सार्वजनिक अवकाश  घोषित किया गया है । 


जिला निर्वाचन अधिकारी  जिला अधिकारी  कृष्णा करुणेश ने  इस आशय की जानकारी देते हुए  संबंधित अधिकारियों को  आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं । उप श्रमायुक्त  देवीपाटन मण्डल के निर्देश के अनुपालन में उपायुक्त श्रम प्रवर्तन, अधिकारी बलरामपुर ने निर्देश जारी करते हुये कहा कि दिनांक 06 मई एवं 12 मई, 2019 जनपद बलरामपुर में मतदान के दिन होना है। इस दिन को जनपद बलरामपुर में स्थित दुकानों एवं वाणिज्यक अधिष्ठानों, होटलों बन्द रहेगें। 


उन्होंने कहा कि जहां पर मतदान का दिन दुकानों एवं वाणिज्यक अधिष्ठानों द्वारा मनाये जाने वाला साप्ताहिक छुट्टी का दिन नहीं है, तो मतदान का वास्तविक दिन बन्दी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसी प्रकार स्थित समस्त अविरल प्रक्रिया के कारखानों, दुकानों, होटलों, ढाबा आदि में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान किया जायेगा। मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा तथा अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जायेगा । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे