Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पोलिंग पार्टियों के रवानागी स्थल का निरीक्षण





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने उतरौला विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी रवानागी स्थल  स्पोर्ट स्टेडियम का निरीक्षण किया । उतरौला विधानसभा क्षेत्र के लिए 484 पोलिंग पार्टिया रविवार की सुबह रवाना होगी। एक पोलिंग टीम में 04 कर्मचारी रहेगे।  पोलिंग पार्टी रवाना में लगे हुये प्रभारी अधिकारी को निर्देशित करते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए । 


कार्मिकों को जाने एवं रहने की व्यवस्था व स्टेडियम में रिजर्व में लगाये गये कार्मिकों को ठहरने, लाईट एवं  किसी प्रकार की असुविधा न हो । उन्होंने कहा कि समय से सभी पोलिंग पार्टी रवाना हो जाए। उन्होंने संबन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि पोलिंग पार्टियों के सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाए, एवं कार्मिकों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था हो जाए । व्यवस्था में लगाये गये प्रभारी अधिकारी अपने-अपने कार्यो को निष्ठापूर्वक संपादित कराए, जिससे मतदान कार्मिको को समय से पोलिंग स्टेशन तक सुरक्षित पहुॅचाया जाए।


 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने पोलिंग पार्टियों को व्यवस्थित कर यथास्थान रवाना करें, जिससे समय से मतदान का कार्य प्रारंभ कराये जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा  न हो । पानी आदि की व्यवस्था हो, सभी मतदान कार्मिकों को अपने-अपने गाड़ी नंबर की जानकारी होनी चाहिए और एक-दूसरे के संपर्क में रहे जिससे मतदान की प्रक्रिया पूरी करायी जा सके।  निरीक्षण मे पाया गया कि यातायात व्यवस्था के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था प्रभारी अधिकारी सुनिश्चित करा लिये है। सभी प्रभारी अधिकारी अपने-अपने कमियों को दुरुस्त कर लें ।


 उतरौला विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 मई को पोलिंग पार्टियां स्पोर्ट स्टेडियम से रवाना होंगी। सभी मतदान कार्मिक समय से निश्चित स्थल पर पहुॅच जाए जिससे समय से सभी पोलिंग पार्टी को रवाना किया जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे