Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनियंत्रित कार पलटी चार की मौत





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | लखनऊ की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके चलते घर के दरवाजे के सामने बैठे लोगों को रोकते हुए  निकल गई | घटना से हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई | 

पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल लेकर जहां पर तीन लोगों को  मृत घोषित कर दिया जबकि एक को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया | जानकारी के अनुसार लखनऊ की ओर से आ रही एक कार ने नगर कोतवाली क्षेत्र के महकनी   गांव के  के पास अनियंत्रित होकर हाईवे के पास घर पर बैठे लोगों को रौदते हुए निकल गई और कार आगे जाकर पलट गई इस दौरान ममता 70 पत्नी लल्लू ,नीरज 5 पुत्र मुन्ना लाल ,सुमन 40 पत्नी सजन लाल , गुडिया 25 पत्नी मुन्नू  लाल  गंभीर रूप से घायल हो गए |


 जुटे लोगों ने आनन फानन में इलाज स्थानीय अस्पताल ले गए जहां पर 3 को मृत घोषित कर दिया गया और गुड़िया देवी को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया | बताया जाता है कि इलाज के दौरान प्रयागराज में उसकी भी मौत हो गई | परिजनों  का रो रो कर बुरा हाल हुआ है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे