Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदान कर्मी नही स्वीकार करेंगेंं किसी का अतिथि सत्कार: डीएम





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आज पुलिस लाइन परिसर मीटिंग हाल में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मतदान ड्यिटी में लगाये गये अधिकारी निर्वाचन आयोग की रीढ़ होते है, निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का निर्वहन कर मतदान को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष व बिना किसी बाधा के शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये। 


उन्होने कहा कि मतदान के पूर्व सन्ध्या पर अपने अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुॅचकर वहां पर पोलिंग सम्बन्धी व्यवस्था को भलिभॉति समझ लें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाये। उन्होने कहा कि दिनांक 06 मई को जनपद के कुण्डा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है जिसमें बाबागंज विधानसभा के 46 मतदान केन्द्रों और कुण्डा विधानसभा की 43 मतदान केन्द्रो को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।


इन मतदान केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के जवान तैनात रहेगें जो किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करेगें। उन्होने कहा कि मतदान प्रक्रिया में लगाये गये कर्मचारी एवं अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जो जिम्मेदारी मतदान को शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने दी गयी है उसका शत् प्रतिशत निर्वहन कराना सुनिश्चित करेगें। मतदान केन्द्रांं पर किसी भी प्राइवेट व्यक्ति के अतिथि सत्कार को कदापि स्वीकार नही करेगें यदि इस प्रकरण में कोई भी मतदान कर्मी संलिप्त पाये जायेगें तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।


उन्होने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुये कहा कि मतदाताओं को मतदान हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 विकल्पों में से किसी एक विकल्प को मतदान के समय लाना होगा मतदाता पर्ची पहचान के रूप में मान्य नही होगी। पोलिंग बूथ पर कोई भी एजेण्ट मोबाईल लेकर नही जायेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गयी है जो सतर्क दृष्टि बनाये रखेगें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे