Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश की सीमा को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता : पीएम





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | महामिलावटी लोंगों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है । जो महा मिलावट के लोग पहले प्रधानमंत्री का दावेदार बता रहे थे वह आज कह रहे हैं वह वोट काटने के लिये चुनाव लड़ रहे हैं ,वोट कटवा पार्टी पर विश्वास करने से देश को खतरा होगा ।उक्त बाते मुख्यालय स्थित राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही | इस दौरान प्रधानमंत्री ने सपा बसपा महा गठबन्धन पर तंज कसते हुए कहा कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती से गठबंधन करके फायदा उठा लिया ,लेकिन अब बहन मायावती भी समझ गई हैं कि सपा व कांग्रेस ने मिलकर बसपा के खिलाफ खेल खेला है |


 बहन मायावती के साथ गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मंच साझा कर रही है | उन्होने कहा कि महा मिलावटी लोगों की यही सच्चाई है । वंशवादी ऐसे ही हैं जिनका झूठ सामने आ ही जाता है । उन्होने कहा कि कांग्रेस के नामदार कहते थे कि हम मोदी से नहीं डरते हैं ,अब कहने लगे हैं कि मोदी से जीतना आसान नहीं है ।पिछले तीन साल से झूठ पर झूठ बोला जा रहा है,रोज मोदी पर कीचड़ उछाला जा रहा है ,मेरी देशभक्ति पर कीचड़ उछालने के लिये राफेल का मुद्दा उठाया गया है । उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के नामदार का एक ही अभियान है कि मोदी की छवि को खराब किया जाय । मोदी सोने के पालने में नहीं पला है,| 


यह मोदी है जो भारत माँ की धूल फांककर पला बढ़ा है | उन्होने कहाकि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं ।मेरी 50 साल की तपस्या को कोई धूल में नहीं मिला सकता है । उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि नामदार के पिता को गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बनाया गया था ,लेकिन उन पर जो दाग लगा था आज तक नही धुल पाया है ।धोखेबाजों को देश माफ नही करेगा । नामदार को अहंकार खा जाएगा । उन्होंने कहा कि " न मैं गिरा न मेरी  उम्मीदों के मीनार गिरे , पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे ।" ऐसे लोग मुझे हटाकर देश मे अस्थिर सरकार बनाना चाहते हैं ,लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी ।मेरे साथ भाजपा के समर्थन में यू पी सहित पूरे देश की जनता है, चौकीदार के साथ देश की जनता खड़ी है । मेरे खिलाफ साजिशें सफल नहीं होंगी । 


उन्होने कहा कि अवसर वाद का यह पंजा खतरनाक है  | महा मिलावटी पंजा जब आता है तब देश को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है ,इसके सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार ,अस्थिरता,जातिवाद, वंशवाद, और कुशासन का बोल बाला हो जाता है । उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जब इनका गठबंधन पहले  हुआ था तो उस समय दो साल भी गठबंधन नहीं चल पाया था ।चुनाव बाद परिणाम आने पर यह महा गठबंधन करने वाले एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे ।उन्होंने देश की सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि बीते 5 साल में आतंकवाद को समेट दिया गया है,आतंकवाद को मिटाने के लिये देश के अन्दर और बाहर बराबर काम किया जा रहा है । 


आतंकी हों या उनके आका हों सभी मोदी को सत्ता से हटाने के लिये दुवाएं मांग रहे हैं ।देश की सीमा को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता रही है उस पर आंच नहीं आने दूंगा । जब देश सुरक्षित होता है तब विकास के द्वार खुलते हैं ।छोटे किसानों ,दुकानदारों ,नवजवानो के लिये मेरी सरकार ने कई काम किये हैं ।उन्हें पेंशन देने की योजना बनाई गई है ।
अन्त में प्रधानमंत्री ने प्रतापगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता व सुलतानपुर संसदीय सीट की बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी सहित अन्य सभी लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशियों को समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से किया ।


मंच पर पीएम के आने से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि पूरे देश में मोदी मोदी का नाम गूंज रहा है पूरे देश मे भाजपा के पक्ष में लहर है ,मोदी के 5 साल के शासन में देश मे अभूतपूर्व काम हुए हैं ।दुनिया का मशहूर आतंकवादी मसूद अजहर को पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के दबाव पर वैश्विक आतंकी घोषित किया गया ,जिससे विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है । उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो हर काम मुमकिन है । 


मोदी ने भारत की 130 करोड़ जनता का सम्मान बढ़ाया है । इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेनका गाधी ,प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह,  विधायक रानीगंज धीरज ओझा,विधायक विश्वनाथ गंज डॉ आर के वर्मा ,शंकर गिरी ,बीजेपी जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ,विधायक सुल्तानपुर सूर्यभानु सिंह आदि ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे