Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसडीएम अनुपमा चक्रवती ने मतदान को लेकर चुनाव कमीश्नर गतिविधियो से करवाया अवगत





अनीता गुलेरिया
दिल्ली:- दक्षिण-पशिचमी जिले मे कापासेहडा इलेक्शन-एसडीएम अनुपमा चक्रवती ने 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया-समक्ष मतदान जन-सुचेतता अभियान की कार्यप्रणाली के बारे मे अवगत करवाते हुए कहा,हम ई-रिक्शा पर मतदान सुची-बैनर लगाकर, हर जगह लोगो को जागरूक करने मतदान मेरा अभिमान,मेरा स्वाभिमान तहत काम करते हुए कई जगह रैली के जरिए, ज्यादा से जयादा लोगो के मतदान-अधिकारो का सही उपयोग हो पाए जागरूक कर रहे है । 


सीविजिल एॅप,जिला टीम,फ्लाइनिग टीम, तीन-तीन शिफ्टो मे काम करने मे जुटी है । दिव्यांगजनो तहत इलेक्शन-कमीश्नर पहल पर बताते हुए कहा, कई बार दिव्यांगजनो को वोट डालने के लिए घर से मदद का ना मिलना, या खुद को निशक्त समझकर वोट डालने नही जाते है,इसके लिए आनलाइन PWD एॅप लागॅइन करेगे, तो हमारी टीम व्हीकल के जरिए उनको पोलिंग-सेंटर लेकर और घर छोडकर भी आएगी । इ हमारे जिले मे 6093 दिव्यांग है । जिसके लिए हमने अपने 325 पोलिंग सेटंर पर 770 लोगो की टीम को स्पेशल तौर पर लगाया  है ।


 दृष्टिबाधितो के  मतदान सहजता हेतु उनके लिए एपिक कार्ड,वोटर स्लिप,वोटर हैल्प-गाईड,लाइन-ब्रेल लिपी इग्लिश व हिन्दी मे छपी है । जिसमे वह मतदान-नियमो और वोटर-स्लिप मे अपना नाम पढते हुए अपना वोटर आईडी कार्ड लाकर वोट कर सकता है । आचार-सहिंता पर बताते हुए कहा, 12 मार्च से जारी सीविजिल एॅप के जरिए हमारे जिले मे अभी तक 222 शिकायते आई है ।जिसमे तीस-बत्तीस शिकायते सही ना पाए जाने के कारण रद्द कर दी गई, और 199 शिकायतो पर काम करते हुए हमारी फ्लाइंग-टीम ने दिवारो पर लगे  पोस्टरो को हटाया ,जहा पेंट से लिखा था,वहा काले रंग का पेंट करके उसको छुपाया गया ।


 इस तरह सीविजिल नाम से जारी इस एॅप की आडियो,वीडियो रिकार्डिंग का रेडियो पर भी प्रचार हो रहा । हम खुद भी मतदान को पहले से ज्यादा सहज बनाने की कोशिश कर रहे है । इस तरह कापासेहडा एसडीएम ने और कई तरीको जैसे एनजीओ रेजिडेन्स वेलफियर,पीडब्लयूडी  के जरिए लोगो को अपने साथ जोडने की बात कहते हुए इस मतदान-अभियान प्रतिक्रिया को पहले से ज्यादा सहज बनाने पर बल देते हुए कहा,मतदान सहजता से हम अपने लोकतन्त्र की स्वतन्त्रता को कायम रख सकते है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे