Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गुमशुदा व्यक्ति को खोज कर पुलिस ने किया परिजनों के हवाले





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर ने जबसे पुलिस के कार्यप्रणाली में पूरी तरह से तेजी आ गई है। इसीक्रम में आज शनिवार को सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा गायब हुए व्यक्ति की तलाश करके उसके परिजनों को हवाले किया गया।


विदित हो कि विगत 1 मई 2019 दिन बुधवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत लाल मैरेज हाल मोतीनगर से अशोक कुमार पुत्र घुरहू प्रसाद निवासी कौड़ीराम थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर एक शादी में अपने पिता के साथ आये हुए थे। जो रात्रि से कही गायब हो गये। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद पता नही चलने पर परिजनों ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में दिनांक 2 मई 2019 को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 


जिस पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा खोजबीन आरम्भ किया गया तो आज 4 मई 2019 को उ0नि सतेन्द्र यादव द्वारा पुलिस चौकी बरदहिया बाजार के पास से अशोक कुमार पुत्र घुरहू प्रसाद को  बरामद करके परिजनों के हवाले किया गया। पुलिस द्वारा तत्परता से गुमशुदा को तलाश कर उसके परिजनों को सौंपकर एक सराहनीय कार्य किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे