Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...समाजवादी पार्टी ने मनाया निषाद राज का जन्म दिवस

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा निषाद-राज गुह्य, महर्षि कश्यप की  जयंती मनाई गई । जिला अध्यक्ष बोले- हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए । 
5 अप्रैल को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन में निषाद-राज गुह्य और महर्षि कश्यप को उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने निषाद-राज गुह्य और महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण किए और सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष माननीय मणिक लाल कश्यप जी ने कहा कि निषाद वंश के ऋंगवेरपुर के राजा गुह्य ने वनवास काल में श्रीराम राम, सीता व लक्ष्मण को अपने नगर में रात्रि विश्राम का आश्रय देने के साथ ही केवटराज से गंगा पार करवाया था। जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव ने कहा कि ऋषि कश्यप का समाज निर्माण में विशेष योगदान रहा। हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। भारत की गंगा यमुना संस्कृति विविधता लिए हुए है। हमें अपने ऋषियों, मुनियों, विद्वानों के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। समाजवादी पार्टी जनपद बलरामपुर के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री स्व वसीम खान के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष रोहित पाल, प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, वसीम खान, मो हसन कुरैशी, विजय मौर्य, अरविंद यादव, जोखूराम यादव, मदन लाल, दिनेश प्रताप सिंह, अशोक पटेल, जुगल किशोर पाल, सनी सिंह, शहरून वसीम, चतुर्भुजी यादव व गोमती प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे