अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के बी0एच0के0एस0 बाल भारती इंटर कालेज में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं मेधावी छात्र छात्रा एवं शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया ।6 अप्रैल को परीक्षा फल वितरण एवं मेधावी छात्र छात्रा एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह,"धीरू" चेयरमैन आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर, अध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रबंधक डा0 देवेश चन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति मे दीप प्रज्वलन एवं छात्रा मानवी चौहान व कोमल के वंदना एवं स्वागत गान के साथ किया गया। कार्यक्रम मे विभिन्न कक्षाओं की मेधावी छात्र छात्राओं को एवं सर्वश्रेष्ठ छात्रों को प्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्ष पर्यंत उच्च कोटि का शिक्षण प्रदान करने वाले शिक्षको को उपहार देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस क्रम मे प्रधानाचार्य अनीता चौहान, सौरभ श्रीवास्तव, अफसर हुसैन, बृजेश त्रिपाठी,मनीष कुमार, मोनिका श्रीवास्तव, वंदना सिंह, नूतन श्रीवास्तव, अंशुल, डाल मणि पाठक, अभिषेक मिश्र सौरभ श्रीवास्तव उमा पांडेय,शमा श्रीवास्तव आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम मे कालेज प्रबंधक डा0 देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कालेज की उत्तरोत्तर उपलब्धि पर चर्चा करते हुए बताया कि कालेज कक्षा 12 तक विज्ञान एवं कला वर्ग मे कम से कम शुल्क मे सुयोग्य शिक्षको के द्वारा संसाधनों से युक्त उच्च कोटि की शिक्षा पूर्ण अनुशासन के साथ दे रहा है। इस अवसर पर प्रबंध तन्त्र के सदस्य संजय शर्मा, डा0 राकेश चन्द्रा व आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कालेज की उत्तरोत्तर प्रगति पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन उप सचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अपने सारगर्भित सम्बोधन मे मुख्य अतिथि डा0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह चेयरमैन ने कहा कि कालेज के विभिन्न कार्यक्रमो मे आने का बराबर अवसर मिलता रहा है। बच्चो के सर्वांगीण विकास पर कालेज के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य क्रियाकलापो मे परिलक्षित होता है। मै कालेज के निरन्तर उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करता हूं। कालेज के अध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे डा0 सतीश सिंह, डा0 सौरभ सिंह, डा0 के0के0राना, सुभाष चंद्र मिश्र, मीडिया प्रभारी डी0पी0सिंह, मिहिर मेहरोत्रा, गौरव जी, पुष्पा यादव, हरि किशोर वर्मा, हसन कुरैशी एवं अभिभावक उपस्थित हुए।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ