Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बलरामपुर महोत्सव में दो रक्त वीरों का हुआ सम्मान

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में लगभग 20 वर्षों के अंतराल से आयोजित बलरामपुर महोत्सव में जनपद के दो रक्त वीरों को रक्तदान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सेवा हेतु "बलरामपुर गौरव रत्न सम्मान" से सम्मानित किया गया।
जनपदीय स्तर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में निफा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर जनपद में ब्लड मैन के नाम से प्रसिद्ध आलोक अग्रवाल एवं निफा के जिला अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी का चयन उनके द्वारा किए जा रहे रक्तदान एवं समाजसेवा कार्यों के लिए किया गया था। उनको यह सम्मान बलरामपुर महोत्सव समारोह में जिलाधिकारी विपिन जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं चेयरमैन नगर पालिका परिषद धीरू सिंह द्वारा अन्य उपस्थित अतिथियों के साथ अपार जनसमूह के समक्ष प्रदत्त किया गया। यह दोनों रक्त वीर लगातार बलरामपुर में रक्त सेवा एवं रक्तदान सहित विभिन्न समाजसेवा कार्यों में अनवरत कार्यशील हैं। ब्लड मैन आलोक अग्रवाल अब तक 38 बार स्वयं रक्तदान कर चुके हैं और वैभव त्रिपाठी भी 44 बार रक्तदान कर चुके हैं। विगत वर्ष जनपद बलरामपुर में सबसे अधिक रक्त संग्रह करके ब्लड बैंक द्वारा सम्मानित किए जा चुके आलोक अग्रवाल स्वयं रक्तदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए जिले में रक्त क्रांति लाने का संकल्प ले चुके हैं। इन दोनों रक्त वीरों को रक्तदान सहित अन्य सामाजिक योगदान हेतु विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही अतिशीघ्र विगत वर्ष 23 मार्च 2025 को आयोजित किए गए रक्तदान शिविर हेतु "वर्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड" द्वारा भी इन दोनों को सम्मानित किया जाएगा। ब्लड मैन आलोक अग्रवाल को इसके पूर्व "वर्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन" एवं निफा द्वारा "वर्ड लाइफ़ सेवर अवॉर्ड" से भी 2022 में सम्मानित किया जा चुका है। अभी शीघ्र ही मार्च में दोनों को आगरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में "प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026" से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे