Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा प्रत्याशी ने मां पाटेश्वरी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं प्रचार-प्रसार थम चुका है । प्रत्याशी तथा उनके समर्थक  डोर टू डोर लोगों तक पहुंच बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं ।  इसी बीच  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  और मौजूदा सांसद दद्दन मिश्रा ने देवी पाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी  के चरणों में माथा टेकते हुए एक बार फिर विजय दिलाने की अरदास लगाइए । 



महंत देवीपाटन मिथिलेश नाथ योगी ने दद्दन मिश्रा को गर्भ ग्रह में ले जाकर मां पाटेश्वरी देवी का दर्शन कराया पूजन अर्चन व धूप आरती करा कर मां का आशीर्वाद प्रदान कराया । दर्शन करने के बाद बाहर निकलने पर दद्दन मिश्र ने बताया की उन्हें बलरामपुर श्रावस्ती दोनों जिलों की जनता का अपार प्रेम व सहयोग पर मिल रहा है । आज उन्होंने मां पाटेश्वरी का आशीर्वाद लेकर सब कुछ उन्हे सौंप दिया है । 


मा माटेश्वरी की कृपा से ही इस बार पुनः लोकसभा में उन्हें विजय मिलेगी और केंद्र में मोदी जी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी । उन्होंने विश्वास जताया की मां पाटेश्वरी के दर पर शीश झुकाने वाले किसी को निराश नहीं लौटाती है । उन्हें भी मा पाटेश्वरी की कृपा तथा क्षेत्र की जनता अपार प्रेम व सहयोग पर पूरा भरोसा है  जिसके सहारे उन्हें जीत हासिल होगी । उन्होंने सभी से अपील भी की कि पहले मतदान फिर जलपान करें । पूरे परिवार के साथ मतदान करने अपने पोलिंग स्टेशन पर जरूर जाएं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे