Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वनक्षेत्राधिकारी व वनदरोगा के गस्ती में रंगेहाथ पकड़ा गया दबंग ठेकेदार, मुकदमा दर्ज





रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर गाँव में वनरक्षक की मिली भगत से दबंग ठेकेदार खुलेआम सागौन के हरे पेड़ को कटवा रहा था।की अचानक पहुँचे वनक्षेत्राधिकारी तरबगंज ने रंगेहाथ पेड़ काटते हुए पकड़ लिया।वनरक्षक फरार हो गया।पेड़ को कब्जे में लेकर ठेकेदार व पेड़ मालिक के ऊपर तरबगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया।




बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर गाँव के गाँधी चबूतरा के पास लगे सागौन के हरे पेड़ को वनरक्षक रामसेवक के मिली भगत से पेड़ मालिक छविलाल दबंग ठेकेदार कलाम पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम जौली पकड़िया ईधा नरायनपुर थाना कोतवाली देहात खुले आम कटवा रहा था।




गस्त पर निकले वनक्षेत्राधिकारी कमलेश चन्द्र मिश्रा व वनदरोगा अनिल कुमार सिंह ने 08/05/2019को दिन में 1.45मिनट पर पेड़ काटते रंगेहाथ पकड़ लिया।जिसको देखकर वनरक्षक रामसेवक फरार हो गया।



कटे हुए पेड़ को कब्जे में लेकर वनदरोगा अनिल कुमार सिंह ने तरबगंज थाने में ठेकेदार व पेड़ मालिक के ऊपर वन अधिनियम 1976की धारा 4/10के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया।




वनक्षेत्राधिकारी तरबगंज कमलेश चन्द्र मिश्रा ने बताया की मौके पर मिली लकडी को सीज कर दिया गया है और ठेकेदार के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।वनरक्षक रामसेवक के ऊपर विभागिये कार्यवाही की जारही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे