आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला अधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा कृष्णा पैलेस बनियाबारी में मतदान में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाए गए सभी अर्धसैनिक बल, गैर जनपद से आए पुलिस फोर्स तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया। चुनाव आयोग के आदेशों-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए गए, जिसमें कल दिनांक 11 मई 2019 को चुनाव संपन्न कराने हेतु पार्टियां रवाना होगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मेहदावल गयादत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी धनघटा आनन्द कुमार पाण्डेय, प्रभारी चुनाव सेल विरेंद्र बहादुर सिंह तथा अर्धसैनिक बल व पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ