आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भाजपा के द्वारा इस बार के लोकसभा चुनाव में जनपद में अनेको जगहो पर कार्यक्रम के द्वारा पार्टी प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष जमकर स्टार प्रचारको का उपयोग किया गया। इसी प्रचार की कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का जनसभा किया गया।
बताते चले कि आज शुक्रवार प्रचार के अंतिम दिन संतकबीरनगर के सिया कटाई बाजार में एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल (यस) की संरक्षिका व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, बसपा व सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सभी पार्टियां जातिय समीकरण बनाकर चुनाव में आती हैं और चुनाव गुजर जाने के बाद किसी के साथ नहीं दिखाई देती।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से 70 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी आज न्याय की बात करती है। क्या वे अपने कार्यकाल के वर्षों में जनता के साथ अन्याय किया था कि आज न्याय करने की स्थिति बन गई।
उनके द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, असहाय, आदिवासी आदि लोगो के कल्याण के लिए कार्य किया है। हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाकर उनके सम्मान की रक्षा किया।
आज के समय मे किसी भी गरीब को महंगे इलाज के लिए किसी का मुंह नही देखना है जिसके लिए आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये का निःशुल्क इलाज पा सकता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ने करोड़ो गरीब परिवार को छत मुहैय्या करवाया गया। इसके साथ ही बताया कि आज यह स्वार्थ के गठबंधन है जो कुछ समय बाद ही बिखर जाएगा। इन्होंने जनता को ठगा है। इस तरह से अनेको बातो के साथ ही बताया कि अगर देश के मानसम्मान को बढ़ाना है तो आने वाले 12 मई को कमल के फूल पर बटन दबाकर मतदान करने की अपील किया गया। इसके साथ ही सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां चुनाव में केवल लोकलुभावन सपने को ही दिखाती हैं जबकि वहीं मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में जो समाज के हर वर्ग का विकास किया।
गरीब सवर्ण को 10%आरक्षण दिया वह भी बिना आरक्षण को छेड़े हुए। किसानों, महिलाओं के सम्मान की रक्षा किया। आतंकवाद और आतंकियों पर जमकर प्रहार किया।
पुलावामा हमले का बदला पाकिस्तान में घुसकर किया। विश्व मे भारत के सम्मान को बढ़ाया। एक बार पुनः अपने मतदान से प्रधानमंत्री मोदी को वोट दे और भारत को विश्व पटल पर सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए मतदान करे। इस तरह की अपील करते हुए आगामी 12मई को मतदान अधिक से अधिक करे। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। या अवसर पर प्रत्याशी प्रवीण निषाद के अलावा भाजपा कार्यकर्ता अनिल, राजन, दिवाकर सहित हज़ारो की भीड़ उपस्थित रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ