Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तुलसीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता





अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद में आगामी 12 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिले के पुलिस अवैध शराब विशेषकर सीमा पार नेपाल से आने वाले शराब पर विशेष निगरानी बरत रही है।



उसी का नतीजा है कि आज शाम तुलसीपुर पुलिस व सवाट टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब 45 पेटी में  सील बंद 1350 सीसी अवैध नेपाली शराब बरामद किया । पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों जिसमें 1 महिला भी शामिल है को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । बरामद की गई शराब की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है ।


           

  पुलिस ऑफिस से मिली सूचना के अनुसार  स्वाट टीम के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली  थी की तुलसीपुर तहसील के गेराज के पीछे सड़क के पूरब तरफ शादाब नामक व्यक्ति के मकान के पीछे भारी मात्रा में नेपाली शराब रखा हुआ है । जिसको शादाब व उसकी मां रखे हुए स्थान पर ही बेच रहे हैं ।


इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा द्वारा अन्य सह कर्मियों को अवगत कराते हुए बताए हुए स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर दबिश दी गई जिसमें एक पुरूष व एक महिला जो पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगे पुलिस कर्मियों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया ।


 मकान की तलाशी ली गई तो वहां से 45 पेटी नेपाली शराब बरामद हुआ । प्रत्येक पेटी में 30- 30 बोतल अर्थात कुल 1350 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ ।



 नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद शादाब पुत्र महताब शेख तथा महिला ने अपना नाम नईमा  पत्नी महताब शेख निवासी मो0 तहसील रोड कस्बा तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर बताया ।



इतनी बड़ी मात्रा में शराब रखने के संबंध में अधिकार पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके  । पूछताछ में उन्होंने बताया कि चुनाव के समय नेपाली शराब अच्छे दामों पर बिकते हैं । पकड़े गए अवैध शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रहे हैं ।


कार्रवाई करने वाली टीम में स्वाट टीम के निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा के अलावा  सर्विलांस टीम  के निरीक्षक अली हमजा सिद्दीकी, उप निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा, मुख्य आरक्षी रामू सरोज, संतोष सिंह, आरक्षी अखिलेश कुमार, रोहित शुक्ला, उपनिरीक्षक डीएन चतुर्वेदी, सभाजीत सिंह तथा महिला आरक्षी के राम वर्मा शामिल थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे