आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आगामी लोकसभा के बाबत सभी प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे मतदाता से सम्पर्क बढ़ गया है। हर समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता द्वारा अपनी पार्टी को जितवाने के लिए आज शुक्रवार को प्रचार के आखिरी दिन जमकर पसीना बहाया गया। जिससे प्रत्येक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का हजूम गांव गांव जाकर डोर टू डोर लोगो से संपर्क किया गया।
इसीकडी में आज भाजपा युवा मोर्चा के अविनाश सिंह उर्फ राजन सिंह अपने साथियों के साथ ग्राम पंचायत सोनौरा में ग्रामीणो के घर घर जाकर लोगो को भाजपा के विकासपरक नीतियों को समझाया गया और भाजपा के प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने का अपील किया गया। जिससे प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत किया जा सके। उनके द्वारा देश के विकास को गतिशील कर दिया गया है।
इसतरह से प्रधानमंत्री मोदी के ग्रामीण आबादी, महिला के सम्मान, किसानों के सम्मान की अपनी योजनाओं के द्वारा रक्षा किया। इसतरह से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यो के बल पर भाजपा नेता द्वारा ग्रामीणो से भाजपा के प्रति मतदान करने के लिए अपील किया गया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय विस्तारक सचिन रस्तोगी सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ