Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर भ्रमण कर गठबंधन प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने मतदाताओं से मांगा वोट





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव अपने आखिरी समय मे बीत रहा है वैसे वैसे प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा पूरे जोरशोर से मतदाताओं से अपने अपने पक्ष मे मतदान कराने के लिए तत्पर हो रहे है। इसीक्रम में लोकसभा के छठे चरण के लिए आज शुक्रवार 5 बजे से प्रचार पर रोक लग जाएगी। जिसका मतदान 12 मई को होगा। 


आज अंतिम दिन प्रचार के लिए मेंहदावल नगर में गठबंधन प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी द्वारा अपने समर्थकों के साथ नगर के सभी वार्डो में मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगा गया। मेंहदावल नगर के रोडवेज से प्रारंभ होकर नगर के ठाकुर द्वारा, अव्वल केवटलिया, अंजहिया बाज़ार, उत्तरपट्टी, नायकटोला, चौक बाज़ार, पश्चिम टोला आदि मोहल्लों में अपने पार्टी के पदाधिकारियों एवं समर्थको के साथ पद यात्रा करते हुए डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील किया गया।


 इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल द्वारा भी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया गया। इनके साथ नगर के व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा उर्फ चुन्नु वर्मा, अखिलेश देववंशी, अजित गुप्ता, आनंद कान्दू, उमेश, लक्ष्मीकांत वर्मा, गणेश वर्मा, मनीष अग्रहरी जयप्रकाश जायसवाल आदि दर्जनों लोगों ने भी नगर के मतदाताओं से गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील किया गया।


 इस पद यात्रा में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता द्वारा अपने समर्थकों के साथ इस गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में साथ साथ नगर भ्रमण किया गया। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव की तिथियां नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे मतदान के प्रति सभी नेताओ के द्वारा अपने अपने पक्ष में प्रचार किया जा रहा है। आज के पद यात्रा में भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने बताया कि भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त है। इस नगर भ्रमण में प्रधान जितेंद्र त्रिपाठी, लल्ला जायसवाल, सुधीर जायसवाल, तीरथ अग्रहरी, जगन्नाथ पासवान, किशन सोनी, शेषमणि सिंह आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे