आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज शुक्रवार को जूनियर हाइस्कूल पर हज़ारो की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा जो राजनीति कर रही है वह देश के लिए खतरनाक है। भाजपा मिथ्या प्रचार और नकारात्मकता को अपनी आदत में शुमार कर लिया है। जो राजनीति को बर्बाद कर रही है।
इसीकारण से राजनीति में मिथ्या प्रचार और नकारात्मकता को अपनी आदत ना बनाये और देश मे मतदान के द्वारा बदलाव करने के अपनी ताकत को पहचानें। आज प्रियंका ने यहां अपने पार्टी प्रत्याशी भालचन्द्र यादव के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा ''अब राजनीति में जुमले बाजी सहित झूठ और नकारात्मक बाते आ गई है।
हमारी स्थिति आज है तो आप जनमानस की वजह से हैं। आप सभी अपनी ताकत को पहचाने राजनीति में गंदगी और नकारात्मक बातों को स्थान न दे। मतदान से बदलाव लाकर लोकतंत्र की रक्षा करे।'' आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केन्द्र की मौजूदा भाजपा सरकार को अहंकार से ग्रस्त बताया। उसके द्वारा क्रोध, नफरत और संप्रदायिकता फैलाने वाली सरकार बताया और कहा कि जब प्रधानमंत्री आपके सामने आते हैं तो कभी आपकी समाज मे व्यापत समस्याओं पर कोई भी बात नही होती है वह सिर्फ पाकिस्तान और अन्य अनावश्यक बातें करते हैं। उनके द्वारा दुनिया का कोना कोना घूमा गया औऱ पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाया गाया। जापान जाकर केवल वहां ढोल बजाया गया विकास की बात नही हुई। अमेरिका, यूरोप और अनेको देशों में भी गये लेकिन कभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के किसी भी गांव में समस्याओं को दूर करने नहीं गये।
प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि यह संत कबीर की धरती है जहाँ पर सत्य और अहिंसा का उपदेश दिया और लोगो मे प्रेम से रहने की बात कही। इनके विचारों को महात्मा गांधी और हमारी पार्टी ने मूलमंत्र की तरह अपनाया लेकिन आज भाजपा नफरत और साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान बाकी हर आदमी बैंक की लाइन में खड़ा रहने को मजबूर हुआ।लेकिन भाजपा का नेता उसमें नहीं खड़ा हुआ।
इसी बैंक की लाइन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खड़े हुए थे, तो उन पर जमकर तंज कसा गया। प्रियंका ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि देश मे मनरेगा को कमजोर किया गया। नोटबंदी और जीएसटी लागू कर दिया जिससे नौकरी खो चुके युवाओ को अपने ग्रामपंचायत में भी रोजगार मुअस्सर नही हुआ। कांग्रेस महासचिव ने छुट्टा पशुओं के बाबत बोलते हुए बताया कि आज यह सभी छुट्टा पशु किसानो के फसलों को चौपट कर दे रहे है।
लोकसभा चुनाव के दौरान किसानों के गुस्से के बाबत सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में पशु आश्रय केंद्र आनन फानन में खोला गया। लेकिन केंद्र पर उनके लिये पानी और चारे का इंतजाम नाकाफी रहा।पिछले पांच साल के दौरान भाजपा की नीतियों से परेशान होकर 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है।''
उनके द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया कि जब बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यो के किसान विरोध प्रदर्शन करने के लिये दिल्ली पहुंचे तो प्रधानमंत्री अपने आवास से नहीं निकले और उनकी समस्याएं सुनने के लिये पांच मिनट का वक्त भी नहीं निकाला। प्रियंका ने कहा कि भाजपा अब 'किसान सम्मान योजना' की बातें कर रही है।
जब कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी की मांग की थी, तब सरकार ने कहा था कि इसके लिये उनके पास धन नहीं है। अगर पैसे नहीं थे तो बड़े उद्योगपतियों के 550 हजार करोड़ रुपये कैसे माफ कर दिया गया ?
प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार ने 15-15 लाख रुपये देने का अपना वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों के कमर को तोड़ कर रख दिया।
लेकिन कांग्रेस सभी वर्गों के विकास को पंख लगाएगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करेगी। इसके पात्रों को हर साल 72 हजार रुपये देगी और मार्च 2020 तक 24 लाख सरकारी नौकरियों के लिये भर्ती करेगी। इसतरह की तमाम बातो को कहते हुए कहा गया कि आने वाले 12 मई को कांग्रेस के चिन्ह पर बटन दबाकर भालचन्द्र यादव को विजय दिलवाने के अपील किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी भालचन्द्र यादव, विधायक अजय कुमार लल्लू, परवेज खान जिलाध्यक्ष कांग्रेस आदि द्वारा भी जनसभा मे भीड़ को संबोधित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ