आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। शुक्रवार को धनघटा थानाध्यक्ष द्वारा एक युवक के नदी में छलांग लगाने के उपरांत तत्परता से उसकी जान बचायी गई। बताते चले कि उमेश पुत्र रामदीन यादव ग्राम गोपियापुर की उसके छोटे भाई रमेश से कहासुनी हो गई थी तथा एक थप्पड़ मार दिया था व गाली गलौज भी परिवार में हुआ था एवं उमेश के घर में उसके बड़े चाचा रामअधार के लड़के जिसकी पूर्व में मृत्यु हो गई थी। उसी बाबत आज ही दसवां था, सारे लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे |
आज यह युवक पारिवारिक कारणों से परेशान होकर कुवानो नदी पर स्थित पुल से छलांग लगा दिया था तभी उसी समय जब प्रभारी निरीक्षक धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा चुनाव ड्यूटी हेतु चुनाव ब्रीफिंग में जा रहे थे तभी फोन आ गया और फोन को रिसीव करने हेतू गाड़ी को किनारे पर लगाया।
उसी बीच में उमेश पुत्र रामदीन ने अपना मोबाइल नीचे रखकर मुखलिशपुर कुआनो नदी में छलांग लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक की टीम द्वारा तत्काल अपनी गाड़ी में मौजूद रस्सा को निकाल कर नदी में फेंक कर उमेश की जान बचाई गई। तत्पश्चात उसे थाने लाकर उसके इस कृत्य के बारे में पूछताछ किया जा रहा है तथा उसे भविष्य में ऐसा कदम ना उठाने के बारे में मानवीयता के दृष्टिकोण के तहत समझाया बुझाया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ