रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के चंदीपुर गाँव में बिजली के तार से अचानक चिंगारी निकलने लगी जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अग्निदेव ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया।और गाँव के लगभग दर्जनो घरो को अपने आगोश में लेकर खाक कर दिया।आग की लपटे इतनी तेज थी की गाँव किसी भी आदमी की हिम्मत नही पड़ रही थी आग बुझाने के लिए।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के चंदीपुर गाँव में दिनाँक 11/05/2019को दिन में लगभग 11बजे के समय बिजली के लिए बिछाये गये तार ढ़ीले होकर नीचे लटक रहे थे।अचानक हवा के झोके से दो तार आपस में टकरा गये जिससे तार से चिंगारी निकलने लगी।
वीडियो
चिंगारी तार नीचे रखे छप्पर पर जा गिरी।जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारणकर दर्जनो घरो को अपने आगोश में लेलिया।आग बुझाने दौडे गाँव के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आग की लपटे इतनी तेज थी की इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में किसी की हिम्मत नही हो रही थी पानी डालने की मौके पर पहुँचे हिन्दू युवावाहिनी के कार्यकर्ता समीर सिह ने फायर बिग्रेड व डायल100को सूचना दी लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी सरकारी अमला फायर बिग्रेड मौके पर नही पहुँचा।जले घरो में ब्रह्मनन्दसिह,बकरीदी,अकबर हुसैन,मोहम्मद आसीन,इस्लाम,सहित दर्जनो घर सामिल है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ