Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधूरे शौचालय टैंक में गिरकर मासूम की मौत





ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। नवनिर्मित अधूरे शौचालय के टैंक में गिरकर एक 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। 
   


घटना करनैलगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम मलौना चाइन पुरवा की है। यहां के निवासी रामइंदर के पड़ोसी का अधूरा शौचालय पड़ा है। टैंक करीब 4 माह पूर्व बनाया गया था, मगर उस पर प्लेट नहीं डाली गई थी। शनिवार की सुबह राम इंदर का 3 वर्षीय पुत्र दद्दन खेलते खेलते शौचालय टैंक के पास पहुंच गया और खेलते समय अचानक टैंक में गिर गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार शव का पंचनामा करवाकर उसे दफन कर दिया गया है। 
    

एसडीएम रमाकांत वर्मा व कोतवाल राजेश कुमार सिंह से वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी गम्भीर विषय है। मैं स्वयं मौके पर जा रहा हूं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे