सुनील उपाध्याय
बस्ती। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के बस्ती में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना हों चूकी है। जिला प्रशासन ने जिले की पांच विधान सभाओं में निष्पक्ष चुनाव के लिये सारे इंतजामात पूरे कर लिए हैं। 1462 स्थलों के लिए पार्टिया रवाना हों चूकी है।
12 मई की सुबह सात बजे से शाम छः बजे तक मतदान होना है। जिले में सोलह जोनल 16 सहित 127 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 70 कंपनी सैनिक बल तैनात किये गए है। बस्ती लोकसभा के अंतर्गत बस्ती सदर, कप्तानगंज, हर्रैया, रुधौली और महादेवा विधान सभा में कुल 18 लाख 43 हजार 4 सौ 17 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसमे 137 ट्रांसजेंडर भी शामिल है। पांचो विधान सभा में कुल 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ