Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिले के तीनों विधानसभा मतदान शांतिपूर्ण जारी





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती के अंतर्गत जनपद बलरामपुर के तीन विधानसभा बलरामपुर सदर, तुलसीपुर तथा गैसड़ी में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा रहा है । शुरुआती दौर में आधा दर्जन से अधिक पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसे ठीक कराकर मतदान प्रारंभ कर दिया गया । बूथों के बाहर छाया के लिए टेंट की व्यवस्था नहीं कराई गायी जिसके कारण धूप में लोग मतदान करने पोलिंग बूथ तक पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचे ।

                     

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के एमपीपी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 113 व 114 की ईवीएम मशीन 2 घंटे तक खराब रही जिसके बाद दूसरा बदलकर चालू कराया गया । विधानसभा गैसड़ी के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा में बूथ संख्या 294 की मशीन 3 घंटे खराब रही । बिधान सभा क्षेत्र तुलसीपुर लालपुर कंजेभरिया में ईवीएम मशीन 2 घंटे खराब रही । यहां पर तीन बार मशीन बदलना पड़ा जिसके बाद वोटिंग शुरू हो सकी । इसी प्रकार कुछ अन्य बूथों पर भी मशीनों के खराब होने की सूचना मिली है जिसे प्रशासन द्वारा ठीक कराकर मतदान शुरू कराया गया ।
                


मतदान के दौरान सबसे बड़ी अव्यवस्था अधिकांश बूथों पर देखने को मिली । अधिकांश मतदान केंद्रों पर टेन्ट नहीं लगाए गए थे । भयंकर धूप होने के कारण लोग धूप में खड़े होकर लाइन लगाने से परहेज करते दिखाई दिए । नतीजा यह रहा कि 11 बजते बजते बूथों पर सन्नाटा पसर गया । चुनाव आयोग का निर्देश था कि बूथ के बाहर टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था कराई जाए परंतु जनपद बलरामपुर के अधिकांश बूथों पर टेंट नहीं लगाए गए थे । इतना ही नहीं कई बूथों पर तो पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं कराई गई थी । ऐसे बूथों पर मतदान कर्मी भी पैकेट के पानी पर निर्भर रहें । लोगों की मानें तो बूथ स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी काफी हद तक लापरवाही पूर्ण रवैया अख्तियार किए हुए थे जिसका खामियाजा ड्यूटी करने आए मतदान कर्मी सुरक्षाकर्मी तथा मतदाताओं को भुगतना पड़ा । कई बूथों पर बीएलओ भी नदारद मिले । पूरे मामले पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया की सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित कर दिया गया है । जहां भी अव्यवस्था पाई जाएगी तथा जहां पर बीएलओ गायब मिलेंगे वहां बीएलओ के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे