दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।शनिवार की दोपहर में मौसम ने बदला अपना मिजाज तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात ने मसकनवा बाजार में जल जमाव की समस्या पैदा हो गई है।
जलजमाव के कारण सबसे ज्यादा परेशनी उन लोगों को होती है जो मसकनवा गौराचौकी मार्ग से गुजरते हैं यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी बारिश होती है तो ऐसी समस्या सामने आ ही जाती है मार्ग पर पानी झमाझम भरा होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है
बाजार में सड़कें झील दिखने लगी हैं।यहाँ के स्थानीय संजय यादव कहते हैं कि यहां के लोगों को इस बात की आदत सी हो गई है। जैसे ही बारिश होती है हम ये मान लेते हैं कि सड़क झील में बदल जाएगी और बाज़ार में पानी निकालने के लिए जबतक नाला नहीं बनेगा और उन नालों को जोड़ने के लिए मुख्य नाला नहीं बनेगा तब तक राहगीरों व बाजार के लोगों को जल जमाव की समस्या से दो चार होना पड़ेगा। इससे बचने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ