Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर एसपी ने जताई नाराजगी




सकुशल मतदान सम्पन्न कराने पर जिले की पुलिस है बधाई की पात्र : पुलिस अधीक्षक



ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम उन्होंने जनपद में सकुशल मतदान पूर्ण कराने पर पूरे जनपद की पुलिस को बधाई दी तथा साथ ही छठवें और सातवें चरण के मतदान हेतु बाहरी जनपदों में पुलिस फोर्स जाने के उपरांत शेष बचे पुलिस बल को रमजान माह में ऐसी ही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था खासकर कस्बों में विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने सैनिक सम्मेलन कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित को निराकरण हेतु निर्देशित किया।     
   




 पुलिस अधीक्षक ने इस बात पर जोर दिया कि थानों पर कर्मचारियों की सुविधा हेतु जो भी आवश्यकता का सामान उपलब्ध कराया गया है, उसका इस्तेमाल ठीक तरीके से किया जाए। एसपी ने पिछले माह में पुलिस कर्मचारियों द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।



साथ ही डायल 100 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी निरीक्षक को घटनाओं को रोकने के संबंध में एक्शन प्लान बना कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।



उन्होंने गुमशुदा बच्चों की अभियान चलाकर सकुशल बरामदगी हेतु  समस्त थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए। हत्या, लूट, बलात्कार के लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण करने का भी निर्देश दिया। शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर हर छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से लेने व तत्काल प्रभाव से मौके पर फोर्स भेज कर निस्तारण करने का भी निर्देश दिया।



 जमीन संबंधी विवादों में लापरवाही न बरतते हुए उनके निष्पक्ष निस्तारण पर भी जोर दिया।
   

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, सीओ सदर महावीर सिंह, सीओ कर्नलगंज जितेन्द्र कुमार दुबे, सीओ तरबगंज कृष्ण चंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक कुलवीर सिंह, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह, प्रभारी अंकिक शाखा एवं जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे