Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम व एसपी ने लगातार किया बूथों का निरीक्षण






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के तीनों विधानसभा क्षेत्र मैं शांतिपूर्ण मतदान होने की खबर मिल रही है ।जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य लगातार संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करते हुए वहां पर मौजूद पीठासीन अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे ।


 बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के सिसई बूथ पर निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने मातहतों को निष्पक्ष मतदान कराए जाने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए हर संभव प्रयास जारी रखें । इसके लिए भी प्रयास जारी रखें कि मतदान के दौरान कितने मतदाता को समस्या ना होने पाए । 


एसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षाकर्मियों को शांति व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश दिया । उन्होंने यह भी कहा कि गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा ।डीएम तथा एसपी ने तीनों विधानसभा के तमाम पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे