अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना ललिया क्षेत्र के इमलिया गांव में उस समय सन्नाटा पसर गया जब भीषण सड़क हादसे की सूचना गांव में पहुंची । दरअसल इमलिया गांव के दो युवक किसी काम से गए हुए थे । वापस आते समय ललिया चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गयी ।
टककर इतना जबरदस्त था की राजेश कुमार नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा बाइक पर पीछे बैठा दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया ।
मृतक राजेश कुमार पुत्र विरासत वर्मा तथा घायल युवक प्रदीप कुमार ननके चौधरी इमलिया गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं । पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है तथा विधिक कार्यवाही कर रही हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ