Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी मतगणना स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण





अलीम खान 
अमेठी :जिलाधिकारी ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आगामी 23 मई को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि मतगणना के दिन किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।


 उन्होंने स्ट्रांग रूम के आसपास बेहतर व्यवस्थाएं कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने परिसर में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना स्थलों की जांच की। स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनों को लाने के लिए बैरिकेडिंग कराये जाने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर एजेंटों की बैठने के लिए जाली लगाने, मतगणना के दिन परिसर में साफ-सफाई, पानी एवं बॉयो टायलेट की व्यवस्था, मतगणना पार्टी के खाने एवं रिजर्व मतगणना पार्टियों के बैठने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए ।


. प्रेक्षकगण एवं मीडिया बन्धुओं के लिए बनाये गये स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूर्व से ही सभी व्यवस्थाएं की जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे