अनीता गुलेरिया
दिल्ली : छावला-इलाके में गश्त-दौरान पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार , कांस्टेबल प्रदीप के साथ देर रात 1:00 am के करीब पेट्रोलिंग पर थे, तभी उन्होने निर्मल-धाम के पास एक युवक को बिल्कुल नग्न-अवस्था में मदद मांगते हुए देखा । तफ्तीश दौरान पता चला, कि दो बदमाश लुटेरे उससे पैसे, मोबाइल,पूरे कपडे उतारकर उसका आटोरिक्शा लेकर फरार हो गए हैं ।
पीड़ित-युवक को छावला-थाना लाकर कपड़े पहनाए गए । पीड़ित के ऑटो-रिक्शा में जीपीएस लगे होने पर आटो-मालिक से सम्पर्क कर, मौके-वारदात का जायजा लेते हुए, छावला एसएचओ एशवीर सिंह द्वारा मजबूत-टीम जिसमें इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, एसआई गौतम, हेड-कांस्टेबल बलबीर, कांस्टेबल रामस्वरूप प्रदीप,देवेन्द्र,राकेश,मुकुल,जितेंद्र,और कांस्टेबल आशीष कुमार को छावला एसीपी कुलबीर सिंह की निगरानी में जीपीएस-लोकेशन कझावंला की तरफ तुरंत कार्यवाही के लिए रवाना किया गया ।
द्वारका एडिशनल डीसीपी आरपी मीणा ने बताया पीड़ित चालक धर्मपुरा-नजफगढ़ से है । दो युवक रात मे कापासेड़ा पास उसके ऑटोरिक्शा पर बैठे और निर्मल धाम के पास आकर अंधेरे में सुनसान जगह पर उन्होंने ऑटो खड़ा करके चाकू दिखाते हुए उसके पैसे मोबाइल सब छीनते हुए उसके पूरे कपड़े भी उतार कर ले गए, ताकि वह किसी तरह की सहायता भी ना ले सके, द्वारका-एडिशनल डीसीपी आरपी मीणा ने बताया पीड़ित के आटो में जीपीएस लगा होने से लोकेशन को देखते हुए छावला-पुलिस ने कझावंला इलाके में काफी देर घूमने पर सुनसान रास्ते पर आरोपी-बदमाशलुटेरे को रिक्शा सहित गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस को आते देख,दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया ।
पकड़े गए आरोपी-लुटेरे का नाम राहुल जिसकी उम्र (20) साल, जो काबा-मोहल्ला छावला का रहने वाला है । आरोपी-बदमाश ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन-रिपेयरिंग का घरों मे काम करता है,और दसवी पास है । इसकी मां लेबर का काम करती है ,गलत-सगंत में पढ़कर यह लूटपाट,सनैचिंग,चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने लगा । डीसीपी अनुसार आरोपित दिल्ली,हरियाणा में चोरी,लुटपाट जैसे सत्रह केसो मे पहले से ही सम्मलित है, 2017 में यह पहली बार पकड़ा भी गया था । छावला-पुलिस ने 498 /19 तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भिजवा दिया है । पुलिस दूसरे फरार आरोपी जिसका नाम रवि लोकेश उम्र (21) साल है फरार-आरोपी की तलाश में गहनता से जुटी है । पुलिस ने फरार-आरोपी के जल्दी पकड़े जाने के आसार जताए है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ