Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधेड़ का शव बरामद





अमरजीत सिंह 
अयोध्या:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ट्रेक से कुछ दूरी पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ।


जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा गांव के पास एक अज्ञात शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन रूदौली जीआरपी को सूचना दी जिसकी सूचना जीआरपी ने रूदौली कोतवाली में शव पड़े होने की सूचना दी सूचना मिलते ही कोतवाल विश्वनाथ यादव ने तत्काल घटनास्थल पर उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव को भेजा।उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।


इस सम्बंध में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे रूदौली  कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा गांव के पास रेलवे ट्रेक से लगभग 500 मीटर की दूरी पर अज्ञात 50 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था जो नीले रंग की लुंगी व सैंडो बनियाइन पहने हुए था जिसकी स्थानीय ग्रामीणों से काफी देर तक शिनाख्त कराई गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे