Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नहर में बहता दिखा अज्ञात शव, सूचना के बावजूद नहीं पहुंची पुलिस


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोंयड़ी गांव के पास नहर में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने कुमारगंज पुलिस को सूचना दिया। लेकिन पुलिस संवेदनहीनता का परिचय देते हुए मौके तक पहुंची ही नहीं।हालांकि कुमारगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को खोजवाया गया शव नहीं मिला।
     
शारदा सहायक नहर की यूनाइट ब्रांच की दक्षिणी नहर में कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोयड़ी के समीप गुरुवार सुबह 7:00 बजे अज्ञात बहता हुआ शव देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष कुमारगंज के सीयूजी नंबर पर दी। लेकिन कुमारगंज पुलिस ने सूचना के बावजूद नजरदांज कर दिया। शव नहर में आगे बहता हुआ चला गया। 

कुमारगंज पुलिस की इस संवेदनहीनता से ग्रामीणों में काफी रोष है।वहीं कुमारगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि छानबीन की गई शव नहीं दिखा।जबकि लोगों का कहना है कि पुलिस नहर तक गई ही नहीं। वही सूत्रों की माने तों पुलिस सूचना के बाद भी लेट लतीफी करती है जिससे शव सरहद पार कर जाएं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे