अमरजीत सिंह
अयोध्या । रौनाही थाना क्षेत्र कांटा मीर पुर मजरे कांटा निवासी12 वर्षीय किशोर विशाल पुत्र भुलई को बकरी चराते हुए सर्प ने काट लिया।मामले की जानकारी परिजनों को हुई।किशोर की जान बचाने के लिए जिलास्पताल ले जाने के बदले दोपहर तक झाडफूक कराते रहे।इस दौरान गहनाग शक्ति पीठ भी ले जाया गया।वापसी के दौरान मौत हो गयी।बावजूद इसके अंध विश्वास के कारण देर शाम तक मृतक किशोर के साथ झाड़ फूंक का दौर चलता रहा।जिससे अभी तक किसी प्रकार का लाभ नही होने की सूचना मिल रही है।आधुनिकता की दौर मे की जा रही अंध विश्वास की झाड़ फूंक क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ