Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोहावल विद्युत उपकेन्द्र का 62 एमबीए ट्रान्सफार्मर ख़राब


अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो । सोहावल विद्युत उपकेन्द्र  का 62 एम बी ए का खराब  हुआ ट्रान्सफार्मर तथा 220 के एस एस ओ की मनमानी  उपभोक्ताओं; विद्युत कर्मियों के बीच विवाद  बढा रहा है। बताया जाता है कि सोहावल  विद्युत उपकेन्द्र से चिर्रा जगन पुर मगलसी रूदौली सोहावल ड्योढ़ी(सरदार का पुरवा)गोडवा भेलसर के फीडरो की सप्लाई  62 एमबीए के दो ट्रान्सफार्मर से की जाती थी।विगत  दो सप्ताह से एक ट्रान्सफार्मर के जल जाने से सभी फीडरो की सप्लाई  एक ही ट्रान्सफार्मर तथा उससे  लगे ब्रेकर से किये जाने के कारण अधिक  लोड का शिकार होने से बिछाई गयी  तार लाईने डिस्क खराब हो रहे है।

जिससे फाल्ट एरिया बढ जाने से  बिजली की सप्लाई  के दौरान सिट डाऊन लाईमैन को लेना पडता है।बार बार सिट लेने से उपभोक्ताओं को सप्लाई मिलने मे भारी दिक्कतों  का सामना तो करना पडता ही है।साथ ही घरेलु उपकरण भी खराब  हो रहे है।किसानो नलकूप से पानी नही मिल पाने से  धान रोपाई  कीभी समस्या बनी हुई है।बावजूद  इसके समस्या  का निराकरण  नही करने से फीडर के विद्युत कर्मियों  की उपभोक्ताओं  के झड़प का शिकार होते है।एक कर्मी ने बताया कि  सोहावल विद्युत उपकेन्द्र के एक ट्रान्सफार्मर से सप्लाई  होने के कारण अधिक लोड होते ही उपकेन्द्र  कर्मी अधिकारी सबसे पहले गोडवा फीडर की सप्लाई  रोष्टिग के नाम पर बंद कर देते है।

जिससे  असमय हुई  रोष्टिग की जानकारी करने के लिये फोन भी करने पर घंटी बजती है फोन नही उठाया जाता जिससे गाव के किसान उपभोक्ताओं मे उबाल आ जाने से लाईमैन फीडर पर तैनात अधिकारी  कोप का शिकार होते है।सप्लाई मिलने पर बिछाई गयी तार के लाईनों के आसपास युकेलिप्टिस सहित  अन्य पेड़ो की डाल टकरा जाने से फ्यूज उड़ने तथा तारों के गिर जाने से फाल्ट होने से सिट डाऊन लेने से और भी समस्या गम्भीर हो जाती है। इस बाबत मे अधिशाषी अभियंता एस के पान्डेय ने कहा कि खराब  हुए ट्रान्सफार्मर की  मरम्मत का काम चल रहा है।पेड़ो की छंटाई का कुछ लोगों विरोध करते है।पुलिस प्रशासन की मदद से पेड़ो की छंटाई करा दी जाऐगी।जिससे  आने फाल्ट की समस्या से निजात मिलेंगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे