अमरजीत सिंह
अयोध्या। पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या मंडल को शिकायती पत्र देकर दलित महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना कर शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
मवई थाना क्षेत्र के उसरहा मजरे तेर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या मंडल को शिकायती पत्र दिया है । महिला का आरोप हैं कि तेर गांव निवासी रामधीरज यादव पुत्र राम सुमेर के पत्नी की मृत्यु हो गई थी। तभी रामधीरज ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और हमको पति के साथ जाने से मना कर दिया।तभी से बहला फुसलाकर शादी की बात करके उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाने लगा और जब हम उससे शादी की बात करती थी |
तब कहता की कर लेंगे लेकिन धीरे धीरे इसी तरह लगभग दस बारह साल बीत गए और इसी तरह शारीरिक सम्बन्ध बनाते रहे।इसी दौरान मैं बीमार हो गई और दवा इलाज कराने को कहा तो रामधीरज ने दवा इलाज कराने से साफ इंकार कर दिया और रामधीरज ने कहा कि तुम दलित चमार जाति की हो हम यादव हैं हम नीच जाती की महिला से शादी नहीं कर सकते है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ