Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय सेना द्वारा गौरवशाली इतिहास बनाने का क्रम लगातार जारी है । गौरवशाली इतिहास के पन्नों में कारगिल विजय दिवस भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है । आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी द्वारा जरवा के पास एक विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को कारगिल लड़ाई से संबंधित जानकारी दी गई साथी निबंध प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों के अंदर सेना के  प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया ।

                        एसएसबी नवी वाहिनी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार  शनिवार को कमांडेंट ९ वी वाहिनी सशस्त्र सीमाबल  प्रदीप कुमार के सीमा चौकी कोयलाबास के नजदीक बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज तुलसीपुर जनपद में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर स्कूलों के बच्चों के बीच क्विज कंपटीशन कराया गया । 

साथ में कारगिल वार के विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया  गया। स्कूल के बच्चों को कारगिल दिवस के बारे में अवगत कराया गया और यह क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई। बच्चों को 26 जुलाई 1999 में हुए कारगिल वार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे